अयोध्या.श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास के स्वास्थ्य की जानकारी लेने के लिए आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उनसे मिलने पहुंचे। मुख्यमंत्री ने उनका हाल-चाल जाना और शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महंत नित्य गोपाल दास के बेहतर इलाज और स्वास्थ्य को लेकर संतोष जताते हुए उनके जल्द स्वस्थ होकर पुन सक्रिय होने की प्रार्थना की.