मैनपुरी प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा मनरेगा बचाओ संग्राम पदयात्रा का शुभारंभ कांग्रेस कार्यालय मंडी धर्मदास से निकल कर नगर भ्रमण करते हुये 15 किमी भोगांव नगर मे भ्रमण करते हुये घंटा घर भोगांव होते हुए एमआई गार्डन पर समापन हुई। जिसमे मुख्य अतिथि मैनपुरी कॉर्डिनेटर श्री करन सिंह राजपूत जी रहे व कार्यक्रम प्रभारी श्री विजय मिश्रा जी तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष गोपाल कुलश्रेष्ठ जी ने की।आज दिन शुक्रवार को मनरेगा बचाओ संग्राम पद यात्रा कार्यक्रम में सैकड़ो कांग्रेस के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारीयों ने प्रतिभाग किया जिसमें गोपाल कुलश्रेष्ठ जिलाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी मैनपुरी ने तिरंगा ध्वज लेकर शुभारंभ किया।मुख्य अतिथि करन सिंह राजपूत ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा विरोधी एवं मजदूरों के खिलाफ बनाए गए नियमों मजदूरों को दिया गया जुमला जो गरीब का हक छीनने का कानून लागू किया गया है जिसके विरोध कांग्रेस पार्टी द्वारा प्रदेश नेतृत्व के अनुपालन किया गया।जिलाअध्यक्ष गोपाल कुलश्रेष्ठ के कहा कि मनरेगा योजना में किसानों को 100 दिन के रोजगार की गारंटी थी किसान जब चाहे अपनी मर्जी से काम ले सकता था जिसे आज भाजपा खत्म करना चाहती है। मनरेगा पद यात्रा के माध्यम से विरोध किया गया।पद यात्रा के दौरान जगह जगह कांग्रेसी जनों का स्वागत किया गया।साथ ही भोगांव नगर में भ्रमण के दौरान नगर पंचायत कार्यकाल में महात्मा गांधी, नेता जी सुभाष चंद्र बोस के साथ अन्य क्रान्तिकारियों चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया गया।इस कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष संकोच गौड, पी सी चतुर्वेदी(वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष), पीसीसी अरविन्द यादव, सुघर सिंह कठेरिया l