मिल्कीपुर /अयोध्या खण्डासा थाना क्षेत्र के खानपुर गांव में एक महिला का शव पेड़ से लटका मिला। मृतका की पहचान 30 वर्षीय रीना के रूप में हुई। उसके पति सुखराम परदेस में मेहनत मजदूरी करते हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।मिली जानकारी के मुताबिक खानपुर पूरे नंदा शुक्ल का पुरवा निवासी सुखराज की 30 वर्षीय पत्नी रीनाबुधवार दोपहर 1:30 बजे गांव के उत्तरी भाग स्थित बाग में रीना को फंदे से लटकता देखा। ग्रामीणों और परिजनों ने तुरंत उसे नीचे उतारा। और अस्पताल ले जाने की कोशिश की। लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।परिजनों ने घटना की जानकारी तत्काल स्थानीयपुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर ग्रामीणों की मौजूदगी में शव का पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के तीन बच्चे हैं। 12 वर्षीय आयुष, 8 वर्षीय अंश और 6 वर्षीय आशीष। घटना के समय दो बच्चे स्कूल में थे। एक बच्चा घर पर था। परिजनों के मुताबिक रीना का पति शहर में है उसे घटना की जानकारी दे दी गई है वह शहर से घर के लिए आ रहा है।चौकी प्रभारी कन्दाई कला ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लगता है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। परिवार के सदस्यों को नहीं पता कि रीना ने यह कदम क्यों उठाया। घटना से पूरे परिवार में शोक छाया हुआ है।