केन्द्र, प्रदेश सरकार की संचालित जन कल्याणकारी-लाभार्थीपरक योजनाओ का लाभ प्रत्येक पात्र को सुगमता से मिले- जयवीर सिंह
मैनपुरी- पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने निर्धारित कार्यक्रम के तहत ट्रॉजिस्ट हॉस्टल में जन शिकायतें सुनने के दौरान कहा कि किसी भी व्यक्ति को अपनी समस्या के निदान के लिए चक्कर न लगाने पड़ें, अधिकारी प्रतिदिन निर्धारित समय में कार्यालय बैठ जनता की शिकायतें सुन उनका प्रभावी निराकरण करें, किसी भी स्तर से प्राप्त शिकायत का निर्धारित समय-सीमा मंे गुणवत्तापरक निस्तारण किया जाये, आम-जन की समस्याओं का त्वरित निदान प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में हैं इसलिए सभी अधिकारी शिकायतों के निस्तारण के प्रति संवेदनशील रहकर कार्यवाही करें। उन्होंने कहा कि अभियान चलाकर सार्वजनिक भूमि, चकरोड़ से अवैध कब्जे हटाए जाएं, किसी भी दशा में किसी चकमार्ग पर अवैध कब्जा न रहे, किसी भी व्यक्ति को अनाधिकृत कब्जों के कारण आवागमन में असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पात्र व्यक्ति को दिव्यांग, वृद्धावस्था, निराश्रित महिला पेंशन योजना का लाभ मिले, किसी भी पात्र लाभार्थी को पेंशन योजना का लाभ पाने में कोई असुविधा न हो, संचालित लाभार्थीपरक योजनाओं का लाभ प्रदान करने में किसी भी स्तर पर भेदभाव न हो, जो भी पात्र व्यक्ति हो उसे प्रत्येक दशा में योजना का लाभ मिले, पात्रों के चयन में पूरी पारदर्शिता बरती जाये सुनिश्चित किया जाये कि किसी भी योजना में अपात्र व्यक्ति को लाभ न मिले। आज जन-सुनवाई के दौरान जब ग्राम रोहिला एलाऊ नि. नीलेश ने अपने शिकायती प्रार्थना पत्र के माध्यम से बताया कि गांव के व्यक्तियों द्वारा नाली बंद करने के कारण घर के पानी का निकास बंद हो गया है, जिस कारण पानी आम रास्ते पर भरने के कारण लोगों को आवागमन में असुविधा हो रही है, जिस पर उन्होंने उप जिलाधिकारी भोगांव को शिकायती पत्र पृष्ठाकिंत करते हुये कहा कि सार्वजनिक जल निकासी का अवरोध तत्काल समाप्त करायें, किसी भी दबंग व्यक्ति का नाली, चकमार्ग पर अनाधिकृत कब्जा न रहे। समान नि. ग्राम प्रधान उमेश चन्द्र ने ग्राम सभा की 3482 ख पर किये जा रहे अनाधिकृत कब्जे को हटवाने, धरमंगदपुर नि. के.पी. सिंह चौहान ने चकबंदी कराये जाने, घाटमपुर नौगांव नि. प्रदीप सिंह, रूप पाल द्वारा ग्राम के सार्वजनिक चकमार्ग पर भरे हुये जल की निकासी के प्रबन्ध किये जाने, परिगवां नि. राजेश कुमार, योगेश कुमार ने पट्टाशुदा भूमि की पैमाइश कराकर कब्जामुक्त कराये जाने की शिकायत अपने शिकायती प्रार्थना पत्रों के माध्यम से की, जिन्हे सम्बन्धित अधिकारियों को तत्काल गुणवत्तापरक निराकरण हेतु उपलब्ध कराया। इस दौरान उप जिलाधिकारी सदर अभिषेक कुमार, क्षेत्राधिकारी नगर अजय सिंह चौहान, प्र. निरीक्षक कोतवाली फतेह बहादुर भदौरिया के अलावा शिवदत्त भदौरिया, उदय चौहान, अर्जुन चौहान, शिव कुमार सिंह चौहान, संजय चौहान, लालू जादौन सहित अन्य पार्टी पदाधिकारी आदि उपस्थित रहे।