India Times 7

Homeअयोध्यामंडलायुक्त राजेश कुमार का कलेक्ट्रेट में औचक निरीक्षण , अभिलेखों की गहन...

मंडलायुक्त राजेश कुमार का कलेक्ट्रेट में औचक निरीक्षण , अभिलेखों की गहन जांच

अयोध्या मंडल के कमिश्नर राजेश कुमार ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट परिसर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न शाखाओं में जाकर कार्यप्रणाली की गहन समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।कमिश्नर ने राजस्व सहायक एलबीएसी कार्यालय का विस्तृत निरीक्षण किया। साथ ही शिकायत लिपिक कार्यालय की कार्यप्रणाली, प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की स्थिति और अभिलेखों के रखरखाव की पड़ताल की।एलआरसी एवं डीएलआरसी कार्यालयों के रिकॉर्ड की जांच करते हुए उन्होंने लंबित प्रकरणों की जानकारी ली। शस्त्र लिपिक कार्यालय में भी रिकॉर्ड, लाइसेंस संबंधी मामलों और लंबित फाइलों की स्थिति देखी।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुण्डे सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे। दौरे को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में साफ-सफाई और व्यवस्थाएं पहले से दुरुस्त की गई थीं। कमिश्नर ने अभिलेखों के बेहतर रखरखाव, शासनादेशों के अनुपालन और विभागीय समन्वय को मजबूत करने के निर्देश दिए तथा शीघ्र समीक्षा बैठक आयोजित करने की बात कही।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular