India Times 7

Homeअयोध्यामंडलायुक्त गौरव दयाल ने राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में बालिकाओं हेतु...

मंडलायुक्त गौरव दयाल ने राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में बालिकाओं हेतु AI ENABLED स्मार्ट शौचालय का किया उद्घाटन

रिपोर्ट गोपीनाथ रावत

अयोध्या। मण्डलायुक्त गौरव दयाल ने आज राजकीय बालिका इण्टर कालेज अयोध्या में लाडली फाउण्डेशन और अमेरिकन इण्डिया फाउण्डेशन के सहयोग से बालिकाओं हेतु AI ENABLED स्मार्ट शौचालय का उदघाटन किया।इस मौके पर जिला विद्यालय निरीक्षक अयोध्या डा० पवन कुमार तिवारी,CEO अमेरिकन इण्डिया फाउण्डेशन निशांत पाण्डेय,फाउण्डर लाडली फाउण्डेशन देवेन्द्र कुमार व आकाश सिंह,एनसीसी कैडेट कुसुमलता एवं समस्त शिक्षिकाए तथा छात्राएं उपस्थित रहें।सहेली प्रोजेक्ट के अन्तर्गत यह उत्तर प्रदेश राज्य का पहला स्मार्ट शौचालय है। इस शौचालय में उच्च स्तरीय तकनीक का उपयोग किया गया है।जिससे यह शौचालय गंधवेद,तकनीक का इस्तेमाल करते हुए शौचालय के सफाई की ऑनलाइन सूचना स्वतः उपलब्ध हो जाएगी।इस शौचालय में सेनटरी पैड,वेन्डिंग मशीन,ओजोन डिस्इंफैक्टर,इंस्सिनीरेटर आदि मौजूद है जो इस शौचालय को विश्वस्तरीय तकनीक का बनाता है। यह एक शौचालय नहीं बल्कि स्वच्छालय है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular