अयोध्या रुदौली तहसील के भेलसर गांव मोड़ पर सोमवार दोपहर करीब 2 बजे सड़क निर्माण कार्य के दौरान एक मिक्सर मशीन में अज्ञात कारणों से आग लग गई। सूचना पर पहुंचे चौकी इंचार्ज युवराज सिंह ने फायर ब्रिगेड को बुलाया। टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया। घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है, जबकि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।