India Times 7

Homeशाहजहांपुरभूसे की आड़ में ट्रेक्टर से गोवंश तस्करी

भूसे की आड़ में ट्रेक्टर से गोवंश तस्करी

शाहजहाँपुर रिपोट अनिल कुमार- तिलहर थाना क्षेत्र में गोवंश तस्करी का एक बड़ा मामला सामने आया है राष्ट्रीय गौ रक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष पंडित अजीत शर्मा के नेतृत्व में गौरक्षकों ने बिरसिंहपुर चौकी क्षेत्र से गोवंश से भरी तीन ट्रैक्टर ट्रालियां पकड़ीं । सूचना मिलते ही मौके पर पहुँचे गौरक्षकों ने देखा कि ट्रैक्टर ट्रालियों में भूसे की आड़ में गोवंश को अवैध रूप से ले जाया जा रहा था । गौरक्षकों को देखते ही तस्कर मौके से फरार हो गए । प्रदेश अध्यक्ष पंडित अजीत शर्मा ने तुरंत तिलहर पुलिस को सूचित किया । कोतवाली प्रभारी राकेश कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुँचे और मामले की जांच शुरू कर दी । गौरक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि बिरसिंहपुर चौकी क्षेत्र में गोवंश तस्करी का अवैध धंधा लगातार चल रहा है उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन इस मामले में पूरी तरह लापरवाह है पंडित अजीत शर्मा ने चेतावनी दी है कि अगर प्रशासन दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं करता है तो संगठन बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होगा । उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शासनकाल में गौ सेवा को विशेष महत्व दिया जा रहा है लेकिन कुछ लोग अभी भी अवैध गतिविधियों में लिप्त हैं पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और जल्द ही दोषियों को पकड़ने का आश्वासन दिया है संवाददाता अनिल कुमार शाहजहांपुर

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular