India Times 7

Homeअयोध्याभारतीय जनता पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस मनाने...

भारतीय जनता पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस मनाने के लिए संगोष्ठी का किया गया आयोजन

मिल्कीपुर अयोध्याअयोध्या की पावन नगरी के अंतर्गत मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र के अमर गंज बाजार में शिव पब्लिक स्कूल पर भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष ब्रह्म प्रकाश शुक्ला द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक श्री चंद्रभानु पसवान ने अपने संबोधन में कहा कि डॉ. मुखर्जी ने कश्मीर से धारा-370 हटाने के लिए व्यापक आंदोलन किया और राष्ट्र की सुरक्षा के लिए अपने प्राण त्यागने पड़े। उन्होंने डॉ. मुखर्जी को “एक प्रधान, एक विधान, एक निशान” विचार के पुरोधा के रूप में प्रशंसा की। विशिष्ट अतिथि के रूप में रघुनंदन चौरसिया ने बताया श्यामा प्रसाद मुखर्जी का योगदान महत्वपूर्ण रहा उन्होंने देश की एकता और अखंडता के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। श्री चौरसिया ने कहा डा मुखर्जी ने कश्मीर से धारा-370 हटाने के लिए व्यापक आंदोलन किया। और उन्होंने राष्ट्र की सुरक्षा के लिए उन्हें अपने प्राण त्यागने पड़े।*कार्यक्रम में उपस्थित लोग:*मंडल अध्यक्ष ब्रह्मप्रकाश शुक्ला, पूर्व मंडल अध्यक्ष देवेंद्र कुमार सिंह राहुल शुक्ला, गंगा दीन रावत, राम प्रगट रावत,अमर बहादुर सिंह, उर्फ उत्तम सिंह उमानाथ पांडे, भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता काशीराम पांडे अनीता रावत, सालिक राम रावत,यशवंत रावत,परशुराम रावत, राकेश प्रताप सिंह, रघुनंदन चौरसिया विजय पांडे, कृष्ण गोपाल सिंह, प्रदीप रावत समाजसेवी व भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता सतीश शुक्ला अमित मिश्रा, प्रदीप रावत, हरिओम पांडे, सुधीर गुप्ता, एमएलसी प्रतिनिधि कृष्ण बिहारी पांडे शिवकुमार शुक्ला समाजसेवी भवानीफेर मिश्रा आदि गणमान्य लोग मौजूद रहे। इस अवसर पर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular