India Times 7

Homeअयोध्याभारतीय किसान यूनियन जनपद इकाई की मासिक पंचायत हुई संपन्न

भारतीय किसान यूनियन जनपद इकाई की मासिक पंचायत हुई संपन्न

ब्यूरो रिपोर्ट अयोध्या

अयोध्या। भारतीय किसान यूनियन जनपद इकाई की मासिक पंचायत जिला अध्यक्ष राम गनेश मौर्य की अध्यक्षता में गांधी पार्क निकट सिविल लाइंस में संपन्न हुई पंचायत में संगठन को मजबूत करने तथा 16, 17, 18 जून 2025 को हरिद्वार में हुई राष्ट्रीय चिंतन शिविर में पास प्रस्ताव को पालन करने पर जोर दिया गया। पंचायत को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय महासचिव घनश्याम वर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने पर भारतीय किसान यूनियन द्वारा 11 सवाल पूछे गए हैं केंद्र सरकार ने भारत के किसानों के लिए 11 वर्षों में कुछ नहीं किया है जिसमें न्यूनतम समर्थन मूल्य गारंटी कानून लागू करने, भूमि अधिग्रहण रोकने, बिजली का निजीकरण न करने, ट्रैक्टर को एनजीटी से बाहर रखने, संपूर्ण कर्ज माफी, जीएसटी मुफ्त खेती, बेरोजगारी शिक्षा स्वास्थ्य तथा महंगाई, हर खेत को पानी, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना आदि समस्याएं हैं जिनका समाधान केंद्र सरकार द्वारा 11 वर्षों में नहीं किया गया। घनश्याम वर्मा ने कहा कि उत्तर प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी के सरकार प्रदेश के गरीब मजदूर किसानों के बच्चों को अशिक्षित बनाने के उद्देश्य से 5000 प्राथमिक विद्यालयों को बंद करने जा रही है जो किसी भी दशा में उचित नहीं है सरकार को चाहिए कि प्राथमिक विद्यालय में पर्याप्त मात्रा में शिक्षक उपलब्ध कराते हुए, भवन, बिजली स्टेशनरी तथा तकनीकी रूप से कंप्यूटर उपलब्ध कराकर प्रदेश की जनता को शिक्षित बनाए। प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षक की तैनाती न होने के कारण बच्चों का प्रवेश नहीं हो रहा है और 50 बच्चों तक वाले विद्यालयों को बंद करने के बजाय 30 बच्चों पर एक शिक्षक की तैनाती की जाए। युवा जिला अध्यक्ष विकास वर्मा ने कहा कि सरकार प्राथमिक विद्यालयों के बंद करने के फरमान को वापस ले वरना वृहद आंदोलन चला जाएगा। जिला अध्यक्ष राम गणेश मौर्य ने संगठन मजबूती पर बल देते हुए कहा कि सभी पदाधिकारी 20 दिन के अंदर 25 साधारण सदस्य बनाकर सक्रिय सदस्य निश्चित रूप से बन जाय अन्यथा पद से मुक्त कर दिया जाएगा। पंचायत को डॉक्टर आर एस सरोज ,देवी प्रसाद वर्मा, तुलसीराम गोस्वामी, जितेंद्र कुमार, विवेक पटेल ,गब्बर गोस्वामी, रामवचन भारती, प्रेम शंकर वर्मा, रविंद्र मौर्य, श्रीमती देवी, उर्मिला निषाद आदि लोगों ने संबोधित किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular