India Times 7

Homeउत्तर प्रदेशभाजपा सरकार में अनाचार और गुंडागर्दी चरम पर-...

भाजपा सरकार में अनाचार और गुंडागर्दी चरम पर- गोपाल कुलश्रेष्ठ

India times 7

मैनपुरी। कस्बा घिरोर के ग्राम फाजिलपुर में जिला कांग्रेस अध्यक्ष गोपाल कुलश्रेष्ठ ने आज कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान कार्यक्रम में बोलते हुए कहा कि भाजपा सरकार में गुंडागर्दी, व्यभिचार और दलितों का शोषण लगातर बढ़ रहा है ।भ्रष्टाचार , मँहगाई चरम पर है। भाजपा नेताओं के सार्वजनिक व्यभिचार के वीडियो वायरल हो रहे हैं. आम जनता सुरक्षित नहीं है, न्याय मिलना कठिन हो गया है हर छोटी बड़ी घटना पर शासन अनियन्त्रित हो गया है देश मे जाति और धर्म की गंदी राजनीति बीजेपी ने हमेशा अपने राजनैतिकस्वार्थ पूर्ति हेतु की है । उन्होंने कहा कि कॉंग्रेस ने सदैव जातिवाद और धर्म से ऊपर उठकर जनता के हित की बात की है,कॉंग्रेस हमेशा शोषित और वंचितों की लड़ाई लड़ती रहेगी,और न्याय न मिलने तक चैन से नहीं बैठेगी। बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व प्रदेश महासचिव प्रकाश प्रधान ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता कॉंग्रेस की नीतियों को ज़न ज़न तक पहुंचाये तथा 100 दिन के में संगठन खड़ा करने के पार्टी के संकल्प को पूरा करने में जुड़ें। उन्होंने कहा कि लोग जाति धर्म से उपर उठकर कॉंग्रेस से जुडें. हमे ये प्रयास करना है।बैठक का संचालन निवर्तमान ब्लॉक अध्यक्ष बरनाहल फरीद अली ने करते हुए कॉंग्रेस के कार्य में सहयोग करने की अपील की तथा कार्यक्रम में अनुपम सिंह शाक्य सदस्य उत्तर प्रदेश, डॉ नवीन शर्मा, पंकज कुमार,विनोद यादव,सलीम मिस्त्री,प्रवीण कुमार, राघवेन्द्र,सूरज सिंह,फौरन सिंह,रामौतार सिंह,अनिल मेजर, चंद्र भाई,किशनलाल,बाबूराम, रघुवीर,सतीश राठौर,जयपाल सिंह,प्रवेश यादव,शिवपूजन,गौतम शाक्य, अखिल जैन,सूरज सिंह भईयालाल गुप्ता आदि कांग्रेसी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular