India Times 7

Homeहरिद्वारभाजपा नेता करतार सिंह भड़ाना का जनसंपर्क अभियान लगातार जारी

भाजपा नेता करतार सिंह भड़ाना का जनसंपर्क अभियान लगातार जारी

मोनी सैनी की खास रिपोर्ट

हरिद्वार मंगलौर में जनसंपर्क कार्यक्रम, वार्ड 2, 4 और 5 के विकास के लिए 7-7 लाख की घोषणामंगलौर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा नेता करतार सिंह भड़ाना का जनसंपर्क अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में नारसन स्थित भाजपा कार्यालय में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें वार्ड नंबर 2, 4 और 5 की जनता ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान भड़ाना ने लोगों का पहनाकर फूल-मालाओं के साथ स्वागत किया तथा क्षेत्र के विकास को लेकर महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं।सभा को संबोधित करते हुए करतार सिंह भड़ाना ने प्रत्येक वार्ड के विकास कार्यों के लिए 7-7 लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि सड़क, नाली, पेयजल और अन्य बुनियादी सुविधाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा। साथ ही उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनकर उनके समाधान का भरोसा भी दिलाया।इस दौरान उन्होंने अपने ऊपर लगाए जा रहे बाहरी होने के आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि वे वर्ष 2006 से मंगलौर विधानसभा में रह रहे हैं और राजनीति से ज्यादा जनता की सेवा को महत्व देते हैं। उन्होंने कहा कि वे मंगलौर की जनता के भाई, बेटे और सेवक के रूप में काम करना चाहते हैं। कार्यक्रम के अंत में लोगों ने विकास घोषणाओं का स्वागत किया और क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव की उम्मीद जताई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular