मैनपुरी( बरनाहल) क्षेत्र के ग्राम लाखनमऊ में भगवान भोलेनाथ के धार्मिक स्थल पर कथा पंडाल में बड़ी संख्या में भागवत प्रेमी कथा का श्रवण करने पंडाल में उपस्थित रहे! शिव बाबा कमेटी के सदस्य नंदकिशोर कौशिक ने 151 कलश वाली कन्याओं का पीले कलर की चुन्नी भेट सम्मानित किया वही सच कथा वाचक आचार्य रजनीश शुक्ला गुलाब की फूल माला तथा 101 नोटों की माला डालकर व उपहार देकर सम्मानित किया इसके साथ मंच पर उपस्थित भजन मंडली के सदस्यों को फूलमालाये व एक से ₹1 की मलाई तथा एक गमछा डालकर सम्मानित किया उसके बाद सभी संतो को फूलमालाएं और गमछा बैठकर सम्मानित किया तथा 60 साल के ऊपर सभी बुजुर्ग को भी गमछाभेट कर सम्मानित किया यज्ञपती और परिचित को भी फूलमालाएं और गमछा भेंट कर सम्मानित किया कथा पंडाल में आज आचार्य रजनेश शुक्ला के मुखारविंद से भगवान श्री कृष्णा की लीला का प्रसंग चल रहा था! कथा पंडाल में गोवर्धन की पूजा विधि विधान से सभी महिलाओं ने खीर और पूरी चढ़कर आरती की हे भगवान कृष्ण ने इंद्र की पूजा न कर कर गोवर्धन महाराज की पूजा कराई इस कारण इंद्र देवता कुपित हो गए उन्होंने क्रोधित होकर मेघो को आदेश दिया! पूरे मथुरा पुरी को वर्षा करके जल मांगने कर दो! इंद्रदेव ने जब भारी वर्षा कराई तो भगवान कन्हैया ने ग्वाल वालों को साथ लेकर गोवर्धन पर्वत के पास पहुंच गए सभी से गोवर्धन पर्वत को उठाने का आग्रह किया 21 किलोमीटर के क्षेत्रफल में गोवर्धन पर्वत फैला हुआ था उसको उठाना बहुत मुश्किल था कृष्ण ने गोवर्धन महाराज से कहा कि आपने मालपुआ खीर खाई है ऐसा करो मथुरा पुरी पर बहुत भारी संकट है तुम हल्के हो जाओ तत्काल गोवर्धन पर्वत फूल के समान हो गया और भगवान कन्हैया ने उंगली पर गोवर्धन पर्वत को उठा लिया सभी ग्वाल वालों ने अपनी अपनी लाठियां से टेक लगा दी शास्त्री जी ने एक गीत सुनाया सखी री बांके बिहारी हमारी तो अखियां लड़ गई !हरिओम बोलो हरि ओम बोलो! तथा दूसरा गीत आचार्य जी के मुखारविंद से मेरे तो मन बस गयो रे नंदकिशोर इन गीतों पर कथा पंडाल में उपस्थित महिलाएं और बालिकाएं मस्त होकर नृत्य करती हुई झूम रही थी सब कथा पंडाल में राधे राधे की गूंज सुनाई दे रही थी यह दृश्य बहुत ही मनमोहक था! अंतिम मे राधा और कृष्ण की झांकी निकाली गई इन झांकिया ने सभी भक्तों ने आनंद का लुफ्त उठाया! यह फिरोजाबाद के कलाकार हैं जिनके द्वारा झांकी निकाली गई! आचार्य रजनीश शुक्ल ने बताया कि आज श्रीमद् भागवत कथा का छठ दिन चल रहा है चल साथ में दिन शाम को श्रीमद् भागवत कथा का समापन होगा 21 में को विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा भगवान भोलेनाथ बाबा कमेटी के सदस्यों ने समस्त ग्राम वासियों से अपील की है कि कल समापन के दिन श्रीमद् भागवत कथा पंडाल में भारी संख्या में उपस्थित हो! तथा 21 में को शिव बाबा के भंडारे में सहयोग कर उसे सफल बनाने बनाने के लिए मदद कर पुण्य के भागीदार बने!
भगवान भोलेनाथ के स्थान पर श्रीमद् भागवत कथा में भगवान अपने शरणागत को कभी नहीं छोड़ते उसकी मुक्ति करते हैं
RELATED ARTICLES