
मुख्य अतिथि भोगांव विधायक प्रतिनिधि अंकुर अग्निहोत्री ने खिलाड़ियों को संबोधित किया

मैनपुरी – मेरा युवा भारत मैनपुरी के तत्वावधान में जिला युवा अधिकारी मनीष चौधरी के निर्देशन में ब्लॉक सुल्तानगंज के विमला देवी इंटर कालेज आलीपुर खेड़ा में दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ |सर्वप्रथम सभी प्रतिभागियों का पंजीकरण कराया गया lइस के पश्चात 400 मीटर दौड़(पुरुष) प्रथम स्थान रंजीत द्वितीय प्रशांत ,तृतीय अभिषेक 200 मीटर दौड़ (महिला) प्रथम स्थान निशा द्वितीय आकांक्षा, डोली एवं कबड्डी प्रतियोगिता में विमला देवी इंटर कॉलेज की टीम विजेता बनी |एवं उपविजेता संतोषपुर की टीम बनी |वॉलीबॉल(पुरुष )प्रतियोगिता में जगतपुर की टीम विजेता एवं मानिकपुर की टीम विजेता बनी | लंबी कूद (बालिका) प्रतियोगिता में प्रथम निशा द्वितीय प्रिया तृतीय शालिनी रही | लंबी कूद प्रतियोगिता ( पुरुष) प्रथम स्थान कौशल, द्वितीय मुकेश, तृतीय आदित्य प्राप्त किया गोला फेक प्रतियोगिता (बालिका) में प्रथम स्थान निशा,द्वितीय शालिनी, तृतीय डोली ने प्राप्त किया |गोला फेक ( पुरुष) प्रतियोगिता में प्रथम स्थान मुकेश, द्वितीय करण मिश्रा, तृतीय सुमित ने प्राप्त किया l समापन समारोह के मुख्य अतिथि भोगांव विधायक प्रतिनिधि अंकुर अग्निहोत्री ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजनों से युवाओं का शारीरिक विकास तो होता ही है, साथ ही उनमें अनुशासन, टीम भावना और आत्मविश्वास का भी विकास होता है। समारोह में फुटबॉल, महिला कबड्डी एवं एथलेटिक्स की विभिन्न विधाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार, प्रमाण पत्र तथा माय भारत टी-शर्ट देकर सम्मानित किया गया।इस मौके पर चेयरमैन रविंद्र देव त्रिपाठी, ले. कर्नल विशु पांडे , प्रधानाचार्य नीलम त्रिपाठी, सचिव भुनेश त्रिपाठी, युवती मंडल अध्यक्ष रिंकी, पूर्व नेशनल यूथ वॉलिंटियर मोनू ,पवन पांडेय, आयुष दिवाकर, अश्लेखा, समरदीप, लेखाकार सरवन कुमार, अवनीश कुमार आदि लोग मौजूद रहे |


