रिपोर्ट अशोक कुमार
शाहजहाँपुर । जनपद के तिलहर ब्लॉक में सोमवार को संपूर्ण समाधान दिवस में हिंदू युवा वाहिनी ने खनन माफिया के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन कर नगराध्यक्ष संजीव कुमार के नेतृत्व में संगठन के कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर नायब तहसीलदार को ज्ञापन दिया । उन्होंने आरोप लगाया कि लेखपाल द्वारा चिह्नित खनन माफिया के खिलाफ अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है वहीं नगराध्यक्ष ने कहा कि माफिया के खिलाफ रिपोर्ट देने वाली महिला लेखपाल का तबादला कर प्रशासन ने अनैतिक कदम उठाया । यह साफ दर्शाता है कि खनन माफिया का प्रशासन पर दबाव है उन्होंने चेतावनी दी कि अगर कार्रवाई नहीं हुई तो संगठन मुख्यमंत्री से लखनऊ मिलने जाएगा । निगोही के नायब तहसीलदार जगत मोहन जोशी ने प्रदर्शनकारियों को आश्वासन दिया कि लेखपाल की रिपोर्ट के आधार पर जाँच और अग्रिम कार्रवाई की जा रही है ।