India Times 7

Homeबदायूंबौद्ध पूर्णिमा पर्व को लेकर जिलाधिकारी एवं एसएसपी ने कछला गंगा घाट...

बौद्ध पूर्णिमा पर्व को लेकर जिलाधिकारी एवं एसएसपी ने कछला गंगा घाट का किया निरीक्षण

रिपोर्ट भूदेव सिंह प्रेमी

बदायूं जिलाधिकारी अवनीश राय तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. बृजेश कुमार सिंह द्वारा आगामी बौद्ध पूर्णिमा पर्व के दृष्टिगत कछला गंगा घाट का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने घाट की सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई, जल पुलिस की तैनाती तथा अन्य आवश्यक इंतजामों का जायजा लिया।जिलाधिकारी एवं एसएसपी ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि पर्व के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा व सुविधा में कोई कोताही न बरती जाए। भीड़ नियंत्रण, ट्रैफिक प्रबंधन एवं जल सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए।निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री अमित किशोर श्रीवास्तव, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व श्री अरुण कुमार, क्षेत्राधिकारी उझानी श्री शक्ति सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। इंडिया टाइम्स 7 न्यूज़ स्टेट ब्यूरो चीफ – भूदेव प्रेमी

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular