India Times 7

Homeमैनपुरीबैंक ऑफ इंडिया द्वारा ग्राहक ऋण संवर्धन कार्यक्रम का आयोजन किया गया

बैंक ऑफ इंडिया द्वारा ग्राहक ऋण संवर्धन कार्यक्रम का आयोजन किया गया

मैनपुरी – बैंक ऑफ इंडिया द्वारा ग्राहक ऋण संवर्धन कार्यक्रम का आयोजन आर.सेटी. बैंक ऑफ इंडिया आगरा आंचलिक कार्यालय के द्वारा किया गया, कार्यक्रम में ग्राहकों के मध्य पूर्व विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत, एम.एस.एम.ई. में 05 लाभार्थियों को रू. 10.93 करोड, रीटेल में 07 लाभार्थियों को रू. 1.89 करोड एवं प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना में 05 लाभार्थियों को रू. 07.15 लाख, 100 स्वयं सहायता समूह के लाभार्थियों को रू. 06 करोड के पूर्व अनुमोदित स्वीकृति पत्र वितरित किये गए। कार्यक्रम के आरम्भ में जिला अग्रणी प्रबंधक रामचन्द्र साहा ने बैंक के आगरा अंचल के अंतर्गत बैंक के विस्तार के बारे में चर्चा की तत्पश्चात आंचलिक प्रबंधक शशीकांत सदा भारतीय ने ग्राहकों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएँ सुन बैंक द्वारा प्रदान की जा रही विभिन्न जन- हितकारी ऋण सुविधाओं के बारे में जानकारी दी, बैंक के आंचलिक कार्यालय में पदस्थ सचिन सक्सैना, सर्वेश, अरूण् कुमार आदि ने अपने-अपने वर्ग के बैंक उत्पादों की विस्तृत जानकारी ग्राहकों के साथ साझा की एवं सारगर्भित व्याख्यान के बाद औपचारिक धन्यवाद ज्ञापन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता आंचलिक प्रबंधक शशीकांत सदा भारतीय ने की, कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बैंक ऑफ इंडिया के एफ.जी.एम.ओ. लखनऊ अमरेन्द्र कुमार उपस्थित रहे, इस दौरान स्वयं सहायता समूहों की लगभग 500 महिलाआंे के अलावा उपायुक्त एन.आर.एल.एम. शौकत अली, निदेशक आर.सेटी. सतेन्द्र यादव मौजूद रहे, कार्यक्रम का संचालन बैंक के मुख्य प्रबंधक सचिन सक्सेना ने किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular