अयोध्या (मंडल ब्यूरो गोपीनाथ रावत) शुक्रवार को कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने ग्रामसभा अंजरौली व कोटिया में बन रहे बृहद गौ संरक्षण केंद्र का भूमि पूजन व शिलान्यास किया। इस मौके पर प्रभारी मंत्री ने लोगो को संबोधित करते हुए कहा कि शारदीय नवरात्रि के आज नवमी के शुभ अवसर पर अंजरौली और कोटिया गांव में निराश्रित गौबंशो को संरक्षित करने के लिए तीन करोड़ बीस लाख रुपए की लागत से दो गौशालाओं का निर्माण कराया जारहा है। मुख्य पशु चिकित्साधिरी से कहा की दशहरा की छुट्टी के बाद से इस गौशाला का निर्माण जल्दी कराया जाय। उन्होंने कहा कि एक बर्ष के अंदर तीन गौशालाओ का निर्माण किया जा रहा है। इसकी शुरुआत आज की जा रही है। कहा कि किसानो की समस्याओं को देखते हुए अकमा में अस्थाई गौ आश्रय स्थल की व्यवस्था की गई है जिसमे मौके पर 350 से अधिक गौबांशो को संरक्षित किया गया है और उसमे चारा भूसा की व्यवस्था कराई गई है। बताया के गौ आश्रय केंद्र में 500 गौबंशो को रखने की क्षमता है। तीनो गौशालाओं में 2000 से अधिक गौबांशो को रखने का कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा की मुख्यमंत्री द्वारा अभी हाल में ही मिल्कीपुर के लिए 30 सड़के दी गई है जिसका शिलान्यास मुख्यमंत्री ने किया था। जिसकी टेंडर की प्रक्रिया पूर्ण हो गई है। अधिकारियो को इस बात का निर्देश दिया है कि आचार्य संहिता का सड़क निर्माण कार्य में असर न पड़े , जल्द कार्य शुरू हो जाए और सभी सड़को के निर्माण का कार्य शुरू कराया जाय। उन्होंने जिलाधिकारी , मुख्य विकास अधिकारी और भाजपा जिलाध्यक्ष से कहा है, कि वह स्वयं सड़को के निर्माण कार्य को शुरू कराए। उन्होंने कहा कि चौपाल कार्यक्रम के तहत विद्युत संबंधित कई समस्याओं की शिकायत मिली थी, जिसमे तीस से अधिक गांवो में बिजली की समस्या को ठीक कराया गया जहां जरूरत थी पोल, तार, ट्रांसफार्मर व केबल बदले गए। अपने संबोधन में उन्होंने कहा की लोक सभा चुनाव में विपक्षियों ने अयोध्या वासियों को गुमराह किया। दीपावली आने वाली है लक्ष्मी जी कमल के फूल पर बैठकर सभी के घरों में आएंगी, हमे विश्वाश है की आप सभी मिल्कीपुर में कमल का फूल खिलाएंगे और योगी जी के हाथो को मजबूत करेंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने कहा कि अंजरौली गांव में एक हेक्टेयर भूमि पर गौ संरक्षण स्थल का निर्माण किया जा रहा है। मुख्यमंत्री एवं प्रभारी मंत्री के सहयोग से किसान भाइयों की समस्याओं को देखते हुए गौ संरक्षण स्थल का निर्माण कराया जा रहा है। उत्तर प्रदेश के लोगो को 2017 के पहले अन्य प्रदेशों में हेय दृष्टि से देखा जा रहा था। 17 के बाद गुंडे लोग सुधार गए है। प्रदेश को योगी और देश को मोदी जी की जरूरत है। कार्यक्रम का संचालन मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. शिव मूर्ति प्रसाद ने किया और मंत्री एवं विधायक वेद प्रकाश गुप्ता को पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया। गौ संरक्षण स्थल के भूमि पूजन व शिलान्यास के बाद कृषि मंत्री अंजरौली गांव के ग्राम सचिवालय पर पहुंच कर समूह की दीदियो द्वारा निर्मित दीपक एवं वाई फाई संचालन का शुभारंभ किया गया। मंत्री ने समूह की दीदियों एवं ग्रामीणों को संबोधित भी किया और सचिवालय प्रांगण में आम के पौध रोपित किए। इस मौके पर अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, जिला पंचायत सदस्य अशोक मिश्रा , मुख्य विकास अधिकारी कृष्ण कुमार सिंह, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. शिव मूर्ति प्रसाद, एसडीएम मिल्कीपुर राजीव रत्न सिंह, क्षेत्राधिकारी श्रीयश त्रिपाठी, खण्ड विकास अधिकारी कमला प्रसाद श्रीवास्तव, सरिता, सुरेंद्र कुमार राव, गौतम वर्मा, ग्राम पंचायत सचिव के अलावा अधिकारीगण और गांव की तमाम महिलाए व पुरुष मौजूद रहे।