ब्यूरो रिपोर्ट अयोध्या
अयोध्या जिले के बीकापुर डाक बंगले में SIR समीक्षा बैठक के दौरान लोकप्रिय विधायक डॉ अमित सिंह चौहान ने कार्यकर्ता सम्मान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बजट का डिजिटल टीवी के माध्यम से प्रसारण किया गया साथ ही पत्रकारों का सम्मान समारोह भी किया गया। कार्यक्रम मे मुख्य रूप से विधायक अमित सिंह चौहान, ब्लॉक प्रमुख दिनेश वर्मा, नगर पंचायत बीकापुर के चेयरमैन राकेश राना, मंडल अध्यक्ष अनिल उपाध्याय, जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा सुनील मिश्रा, शिवम सिंह, वरिष्ठ समाजसेवी रमाकांत द्विवेदी, गौरव पांडेय, शैलेंद्र पांडे मोनू,भरत जी, प्रेमनाथ तिवारी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख शिव कुमार सिंह, के अलावा बड़ी संख्या में बूथ सेक्टर, बीकापुर के पदाधिकारियों के साथ मातृ शक्ति व पार्टी के जिम्मेदार अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।