India Times 7

Homeउत्तर प्रदेशबिजली विभाग द्वारा की गई छंटनी से हड़कंप

बिजली विभाग द्वारा की गई छंटनी से हड़कंप

रिपोर्ट अशोक कुमार

शाहजहाँपुर । बिजली विभाग द्वारा की गई छंटनी से हड़कंप मच गया है विभाग ने एक बड़ा कदम उठाते हुए 314 संविदाकर्मियों को नौकरी से हटा दिया है इस कार्रवाई के विरोध में आक्रोशित कर्मचारियों ने रविवार को अधीक्षण अभियंता कार्यालय का घेराव किया । विद्युत विभाग में वर्तमान में कार्यरत 894 संविदा कर्मियों में से 314 को हटाए जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है विद्युत संविदा मजदूर संगठन के मध्यांचल अध्यक्ष अशोक कुमार पाल के अनुसार कर्मचारियों का न तो बीमा किया गया , न ही उन्हें ईएसआई कार्ड दिए गए । उन्होंने आरोप लगाया कि लंबे समय से कार्यरत कर्मचारियों को हटाया गया है जबकि नए कर्मियों को बरकरार रखा गया । अधीक्षण अभियंता जेपी वर्मा ने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि खंड, जेई और एसडीओ के माध्यम से एकत्रित सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई है उन्होंने आश्वासन दिया कि फर्म के द्वारा दी गई सूची की जाँच कराई जाएगी । सोमवार को इसे अंतिम रूप दिया जाएगा । आल सर्विस ग्लोबल कंपनी के ऑपरेशन मैनेजर राहुल सिंह ने बताया कि एक्सईएन के माध्यम से प्राप्त सूची के अनुसार विद्युत विभाग ने 281 संविदाकर्मियों को हटाया है उन्होंने कहा कि कर्मचारियों से कई बार बीमा और ईएसआई कार्ड के लिए दस्तावेज मांगे गए । लेकिन वे प्रस्तुत नहीं किए गए । विरोध स्वरूप कर्मचारियों ने चार घंटे का सत्याग्रह शुरू कर दिया है और चेतावनी दी है कि जब तक छंटनी का फैसला वापस नहीं लिया जाता, उनका विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular