India Times 7

Homeशामलीबाल पथ संचालन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

बाल पथ संचालन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

रिपोर्ट -सुधीर कुमार

थानाभवन/शामली राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वावधान में नगर में वीर बाल दिवस के अवसर पर बाल पथ संचालन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बाल स्वयंसेवकों ने अनुशासन, एकता और राष्ट्रभक्ति का परिचय देते हुए पथ संचालन में सहभागिता की।पथ संचालन के दौरान स्वयंसेवकों ने संघ की अनुशासनबद्ध कार्यशैली का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। स्थानीय नागरिकों ने बाल स्वयंसेवकों का उत्साहवर्धन करते हुए कार्यक्रम की मुक्तकंठ से सराहना की। आयोजन का मुख्य उद्देश्य बच्चों में संस्कार, अनुशासन और राष्ट्रभावना का विकास करना रहा।कार्यक्रम में राकेश कंबोज, कृष्ण कुमार, बिट्टू जी, शिवम गुप्ता, प्रदीप राणा, रोहित गुप्ता, स्पर्श एवं उदय विशेष रूप से उपस्थित रहे। बाल स्वयंसेवकों को बौद्धिक के रूप में प्रदीप राणा जी का मार्गदर्शन एवं सानिध्य प्राप्त हुआ, जबकि कृष्ण कुमार भार्गव ने बच्चों को अपना आशीर्वाद प्रदान किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular