रिपोर्ट मोहम्मद आसिफ
बदायूं/दातागंज – तहसील बार वेलफेयर एसोसिएशन तहसील दातागंज में वर्ष 2026-27 के लिए 1 वर्षीय चुनाव के लिए आज नवनिर्वाचित कमेटी ने शपथ ग्रहण का कार्यक्रम मुख्य अतिथि सिविल ज़ज जूनियर डिवीजन दातागंज समृद्धि मिश्रा एवं विशिष्ट अतिथि उप जिलाधिकारी धर्मेंद्र कुमार सिंह की उपस्थिति में संपन्न हुआ जिसमें एल्डर कमेटी के अध्यक्ष धर्मेंद्र पाल सिंह ने अध्यक्ष अजय कुमार गुप्ता व सामान्य सचिव संतोष कुमार सिंह यादव को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई ,तदुपरांत सहायक चुनाव अधिकारीगण मोहम्मद जाहिद, श्रीमती आशा दिक्षित, विनोद कुमार सिंह, अजीत सिंहने वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर मोहम्मद अमीन उपाध्यक्ष प्रथम पर ओमपाल सिंह उपाध्यक्ष द्वितीय पर ओमेंद्र सिंह यादव कनिष्ठ उपाध्यक्ष पर अजीत कुमार सिंह कोषाध्यक्ष पद पर सलीरजाक सह सचिव प्रशासन पर संदीप कुमार सिंह और सहसचिव प्रशासन बहोरन सिंह यादव एवं पुस्तकालय अध्यक्ष पद पर पीयूष कुमार मौर्य को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ होते ही बाहर भवन में तालिया की गड़बड़हट शुरू हो गई। निर्वाचित अध्यक्ष सचिव एवं पूरी कमेटी के लिएकमेटी के लिए संरक्षक जैनेंद्र पाल सिंह, नरेंद्र मोहन सक्सैना, श्री उमेश चंद्र सक्सेना, सुखपाल सिंह यादव, आराम सिंह यादव, जाने आलम,वेद प्रकाश यादव, मोहम्मद इसहाक , बाबूराम कश्यप, राजेंद्र सिंह राठौड़, रमेश बाबू,जाने आलम आदि ने नई कमेटी को सहयोग एवं आश्वासन एवं अपना आशीर्वाददिया। निर्वाचित अध्यक्ष अजय कुमार गुप्ता एडवोकेट में अपने संबोधन में कहा कि मेरा लक्ष्य बार को आगे बढ़ाना एवं सभी साथियों को साथ लेकर आ रही समस्याओं को दूर करना मेरी प्राथमिकता है नए समय सीमा 1 वर्ष में ही चुनाव संपन्न होगा किसी को कोई समस्या नहीं होने दी जाएगी उन्होंने कहा कि काफी लंबे संघर्ष एवं जददो जिहाद के बाद मैं इस पद पर पहुंचा हूं इसमें लोगों ने बगैर जाति धर्म को दरकिनार कर विकास के नाम पर मुझे वोट दिया है।मैं सभी का शुक्रगुजार हु समारोह में आए सभी के लिए आभार व्यक्त किया एवं सभी अतिथियों को प्रतीक चिन्ह के रूप में भगवान श्री कृष्ण के चित्र अर्पित किए इसके अलावा एल्डर कमेटी के लिए भी प्रतीक चिन्ह दिए एवं निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए आभार व्यक्त कियासामान्य सचिव संतोष कुमार सिंह यादव ने कहा की सभी साथियों को लेकर बार को का विकास मेरी प्राथमिकता है एवं पारदर्शी व्यवस्था अपनाई जाएगी किसी को कोई शिकायत का मौका नहीं दिया जायेगा विकास कार्यों में सभी का सहयोग लिया जाएगा।कार्यक्रम में, चंद्रपाल सिंह यादव, राजवीर सिंह यादव, जसवीर राठौर, मंगलेश राठौर, चंद्रपाल सिंह यादव, महेश सक्सेना, दिनेश शर्मा, कुलदीप शर्मा, सहित तहसील के अधिकांशअधिवक्ता थे।