रिपोर्ट गोपीनाथ रावत
अयोध्या।बाढ़ को लेकर जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह का प्रदेश में तूफानी दौरा। एक हफ्ते के बाद ही स्वतंत्र देव सिंह दुबारा पहुंचे अयोध्या।बाढ़ संबंधित अधिकारियों के साथ की बैठक। समय से बाढ़ की परियोजनाओं को पूर्ण करने के निर्देश। बैठक करने के बाद बोले जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह। अयोध्या का सरयू पंप नहर बस्ती का विक्रमजोत पंप नहर और गोंडा का उतरौला पंप नहर बहुत डैमेज हो गया था। इसका पुनर्निर्माण कर लिया गया है। अब किसानों को सिंचाई के लिए जलस्तर उपलब्ध रहेगा। अयोध्या में बाढ़ की पांच परियोजनाएं चल रही है। आने वाले समय में एक चुनौती है क्योंकि मानसून आना शुरू हो गया है। महाराष्ट्र केरल मानसून आ चुका है। 15 जून तक बाढ़ की सभी परियोजनाएं पूर्ण कर ली जाएगी। हमारे जितने भी नदियों के बंधे हैं सभी सुरक्षित हैं। पूरे उत्तर प्रदेश में 344 बाढ़ की परियोजनाएं चल रही है। सभी परियोजनाएं 15 जून तक पूर्ण कर ली जाएगी। किसानों को सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध रहेगा।