रिपोर्ट अनिल अनुराग
शाहजहाँपुर । मीरानपुर कटरा क्षेत्र में एक दर्दनाक हादमेंसे बंद कसरक रेलवे क्रॉसिंग पर जनसाधारण एक्सप्रेस की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई । घटना दोपहर की है जब 22 वर्षीय बृजेश अपनी मोटरसाइकिल से कस्बे की ओर जा रहा था । हुलास नगरा रेलवे ट्रैक पर बंद फाटक को पार करने का प्रयास कर रहा था । इसी दौरान अमृतसर से सहरसा जा रही जनसाधारण एक्सप्रेस की चपेट में आ गया । हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मोटरसाइकिल भी क्षतिग्रस्त हो गई । घायल को तत्काल सीएचसी ले जाया गया । वहाँ चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया । घटना के बाद ट्रेन पांच मिनट रुकी और फिर अपने गंतव्य की ओर रवाना हो गई । पुलिस और जीआरपी ने मौके पर पहुँचकर घटना की जांच की । मृतक के परिजनो को सूचना दे दी गई है और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है रेलवे स्टेशन अधीक्षक मोहम्मद हनीफ के अनुसार इस घटना के बाद से रेलवे संचालन सामान्य है ।अनिल अनुराग निगोही शाहजहांपुर<