वृक्षों को बचाने के लिए व्यापारियों ने आवाज उठाई है उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारियों ने नगर आयुक्त से मुलाकात कर ज्ञापन दिया
रिपोर्ट अशोक कुमार
शाहजहाँपुर । महानगर की प्रसिद्ध बहादुरगंज बाजार में खड़े दो पुराने वृक्षों को बचाने के लिए व्यापारियों ने आवाज उठाई है उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारियों ने नगर आयुक्त से मुलाकात कर ज्ञापन दिया । बाजार में मौजूद बरगद और इमली के ये पुराने वृक्ष बाजार की पहचान हैं बरगद के पेड़ पर तीज त्योहार एवं अन्य कई अवसरों पर पूजा भी की जाती है इमली का घना वृक्ष बाजार में आने वाले ग्राहकों को छाया , शीतलता प्रदान करता है सभी व्यापारियों का कहना है कि नगर निगम ने कई स्थानों पर अनावश्यक रुप से पुराने पेड़ों की कटाई कर दी है यह कार्यवाई पूर्व में हुई वार्ता के विपरीत की गई । आगामी गर्मी के मौसम को देखते हुए इन वृक्षों का संरक्षण तो और भी आवश्यक है नगर निगम की शहर के सौंदर्याकरण के लिए नई पहल के क्रम में बहादुरगंज में वृक्षों की कटाई और छंटाई का प्रस्ताव था । बरहाल व्यापारियों के विरोध को देखते हुए नगर आयुक्त ने आश्वासन दिया है कि वृक्षों को अब नहीं काटा जाएगा और केवल आवश्यक छंटाई ,सफाई की जाएगी । व्यापार संगठन ने इस निर्णय का सहर्ष स्वागत किया है उन्होंने कहा कि उनका व्यापारी संगठन हमेशा जिला और नगर निगम प्रशासन का सहयोग कर शहर के विकास में सहयोग करता रहा है ।