रिपोर्ट वैवभ गुप्ता
बदायूं बरेली से दातागंज को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग पर ढिलबारी गांव में घुसने से ठीक पहले पुलिया के पास पीडब्ल्यूडी की भारी लापरवाही सामने आई है। यहां करीब 100 मीटर तक बजरी और मिट्टी सड़क पर फैली हुई है, जिससे राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।जानकारी के मुताबिक पीडब्ल्यूडी द्वारा पटना चोरी कारण (मरम्मत/कार्य) का काम किया जा रहा है, लेकिन कार्य के बाद सड़क को सुरक्षित नहीं किया गया। नतीजा यह है कि दोपहिया वाहन लगातार फिसल रहे हैं और दुर्घटनाएं हो रही हैं।आज इसी बजरी के कारण प्रेम और सचिन की बाइक फिसल गई, जिसमें बाइक पर बैठी महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं। स्थानीय लोगों ने तत्काल घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने कई बार विभाग को सूचना दी, लेकिन अब तक कोई चेतावनी बोर्ड, बैरिकेडिंग या सफाई नहीं कराई गई। लोगों में गुस्सा है और मांग की जा रही है कि जल्द से जल्द सड़क को साफ किया जाए, वरना कोई बड़ा हादसा हो सकता है।अब सवाल यह है कि हादसे के बाद जिम्मेदारी किसकी होगी — पीडब्ल्यूडी की या प्रशासन की?
100 मीटर तक बजरी और मिट्टी सड़क पर फैली
रिपोर्ट वैभव गुप्ता