India Times 7

Homeअयोध्याबढी किसानो की परेशानी रवी फसल के बोआई के समय में डीएपी...

बढी किसानो की परेशानी रवी फसल के बोआई के समय में डीएपी की किल्लत

अयोध्या (मंडल ब्यूरो गोपीनाथ रावत )रबी फसल की बोआई के समय डीएपी खाद की भारी किल्लत, धान खरीद में किसानों की जबर्दस्त लूट और कीटनाशकों के न छिड़के जाने और गंदगी के चलते फैल रही बीमारियों से आमजन की हो रही मौतों और इलाज में हो रही चहुंतरफा लूट के खिलाफ भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी और उत्तर प्रदेश किसान सभा ने जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को सम्बोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौंपा। इस अवसर पर नेताओं ने कहाकि यह कितनी बिडम्बना की बात है कि ऐसे समय जब किसान सबसे महत्वपूर्ण फसल ‘रबी की फसल’ की बोआई कर रहा है और उसे डीएपी सहित दूसरे खादों की अधिक आवश्यकता है। डबल इंजन सरकार उन्हें खाद तक उपलब्ध नहीं करा पा रही है। दिन दिन भर किसान खेतों में काम करना छोड़ सहकारी समितियों के बाहर लाइन में खड़े रहते हैं, लेकिन खाद को बैक डोर से भाजपाई हड़प ले जाते हैं। प्रतिरोध करने पर उनके ऊपर पुलिस लाठियाँ बरसाती है। निजी खाद व्यापारी भारी ब्लैक बसूल कर किसानों को कंगाल बना रहे हैं। उधर धान की बिक्री में किसानों को लुटवाया जा रहा है। इस बार पहले सूखा और फिर बाढ़ से धान की पैदावार औसत से कम हुयी है और उसका लागत मूल्य काफी अधिक आया है। किसानों की आमदनी दो गुना करने का दावा करने वाली सरकार की शोषणवादी नीतियों के चलते उन्हें लागत मूल्य भी बमुश्किल मिल पा रहा है और किसान भारी घाटे में जा रहा है। नेताओं ने आगे कहा कि समूचे प्रदेश में इस समय बड़े पैमाने पर वायरल, डेंगू और चिकनगुनियाँ जैसी बीमारियाँ फैली हैं। इसका एक प्रमुख कारण शहर- देहातों में कीटनाशकों का न छिड़का जाना और व्यापक पैमाने पर फैली गंदगी है। भाजपा सरकार दवा का छिड़काव कराना तो भूल ही गयी है, स्वच्छता अभियान को मुंह चिढाते गंदगी के ढेर जगह जगह लगे रहते हैं। इससे भी बड़ी विडम्बना यह है कि सरकारी अस्पतालों में डाक्टर, जांच और दवाओं की बेहद कमी है। इस दुर्व्यवस्था में फंसे गरीब मरीज दम तोड़ रहे हैं और बुरी तरह लुट रहे हैं। धरने में भाकपा जिला सचिव एवं उत्तर प्रदेश किसान सभा के राज्य सचिव अशोक कुमार तिवारी, पूर्व जिला सचिव राम तीर्थ पाठक, शैलेन्द्र प्रताप सिंह, उदयचंद यादव, यासीन बेग, बद्री प्रसाद यादव, एस एन बागी, राम सनेही यादव, अयोध्या प्रसाद तिवारी, राम रतन, सतगुरु, रामनाथ तिवारी, अरविन्द यादव आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular