India Times 7

Homeमैनपुरीबच्चों को यातायात के नियमों एवं नशे से होने वाले नुकसान ...

बच्चों को यातायात के नियमों एवं नशे से होने वाले नुकसान के बारे में जागरूक किया

मैनपुरी- अपर पुलिस अधीक्षक नगर राहुल मिठास एवं यातायात प्रभारी प्रदीप सेंगर द्वारा थाना कोतवाली पुलिस टीम व स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ “मिशन शक्ति फेज-05”, यातायात के नियमों एवं “नशा मुक्त अभियान” के तहत एसबीआरएल स्कूल के बच्चों को नशे से होने वाले नुकसान के बारे में जागरूक किया गया।यातायात पुलिस मैनपुरी द्वारा सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं यातायात नियमों की जागरूकता हेतु अभियान चलाया जा रहा है पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में यातायात पुलिस मैनपुरी द्वारा सड़क सुरक्षा जन जागरूकता एवं सड़क दुर्घटनाओं को रोकने हेतु कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं । इस जागरूकता अभियान के माध्यम से समाज के हर वर्ग को जागरूक किया जा रहा है। आज स्कूल के समस्त छात्र – छात्राओं और शिक्षकों को यातायात के नियमों की जानकारी दी गई। इस दौरान कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को नियमों के बारे में जागरूक कर नियमों करने के लिए शपथ ग्रहण कराई गई। यातायात जागरूकता कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर, राहुल मिठास,यातायात प्रभारी प्रदीप कुमार सेंगर, एस बी आर एल स्कूल की प्रधानाचार्य स्तुति गुप्ता एवं शिक्षक शिक्षिका अतुल जैन, घनश्याम, अलकेश, रेनू गुप्ता, सुमेधा चतुर्वेदी, दर्शना, सुधा सक्सेना, शशि, शालिनी कुलश्रेष्ठ,खुशबू आदि स्कूल का समस्त स्टाफ मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular