रिपोर्ट वीरपाल सिंह यादव
मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा
बच्चों की मौत के लिए योगी सरकार जिम्मेदार -अजीत यादव
बदायूँ। बदायूँ महिला जिला अस्पताल में चार नवजात बच्चों की मौत के लिए प्रदेश की योगी सरकार जिम्मेदार है। अस्पताल में वेंटिलेटर की व्यवस्था न होने से नवजात बच्चों की जीवन रक्षा नहीं हो पा रही है। सूबे की योगी सरकार बदायूँ जिला महिला अस्पताल में वेंटिलेटर नहीं दे सकी है। जो चार सीपैप मशीनें आई हैं उनके संचालन को स्टाफ का प्रशिक्षण तक नहीं कराया गया है।उक्त बातें बदायूँ कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव ने आज महिला जिला अस्पताल में प्रदर्शन के दौरान कहीं।महिला अस्पताल में शनिवार को चार नवजात बच्चों की मौत की खबर से आक्रोशित जिला कांग्रेस कमेटी ने आज महिला अस्पताल में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम बिल्सी को दिया। ज्ञापन में बच्चों की मौत की घटना की न्यायिक जांच कराने , महिला जिला अस्पताल में वेंटिलेटर और सीपैप मशीनें लगाने। वेंटिलेटर और सीपैप मशीनें चलाने को प्रशिक्षित स्टाफ की तैनाती और मृतक परिवारों को मुआवजा देने की मांग की गई।कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव ने कहा कि डॉक्टरों और सीएमएस की लगातार मांग के बाद भी प्रदेश सरकार ने वेंटिलेटर नहीं भेजे।चार सीपैप मशीनों को चलाने को प्रशिक्षित स्टाफ नहीं दिया। जिसके चलते बच्चों की मौत हुई। प्रदेश की योगी सरकार की लापरवाही आपराधिक है।कांग्रेस नेता बफाती मियाँ व अनिल यादव ने कहा कि महिला जिला अस्पताल में घोर अनियमितताएं चल रही है। भ्रष्टाचार चरम पर है। अब मशीनों के अभाव में बच्चों की मौत हो रही है। इसको कांग्रेस पार्टी बर्दाश्त नहीं करेगी।कांग्रेस नेता सुनीता सिंह ,दीपक मिश्रा व आलोक सिंह ने कहा कि हर महीने महिला अस्पताल में दर्जनों बच्चे वेंटिलेटर के अभाव में दम तोड़ देते हैं। दिसम्बर महीने में चालीस बच्चे वेंटिलेटर के आभाव में मर गए। लेकिन उत्तर प्रदेश की योगी सरकार संवेदनहीन बनी हुई है। कांग्रेस नेता अहमद अमजदी ,अमन खान व जाविर जैदी ने कहा कि अगर वेंटिलेटर आ जाता तो बच्चों की जान बचाई जा सकती थी।प्रदेश केप्रदर्शन में बफाती मियाँ ,अनिल यादव ,सुनीता सिंह ,दीपक मिश्रा ,आलोक सिंह ,जाबिर जैदी , अहमद अमजदी , सलीम अंसारी , सोनपाल सिंह , सुरेंद्र मिश्रा , अमन खान , नौशाद अली , साबिर , आलोक जोशी , प्रेमपाल , रईस अब्बासी , इमरान खान ,राजा साहू , नरेश पाल ,जाबिर गद्दी आदि शामिल रहे।