रिपोर्ट अर्जुन दिवाकर
थाना अलीगंज क्षेत्र में एक बंद घर से लाखों रुपये के जेवर और नकदी चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़ित अमरसिंह के घर से 20,000 हजार रुपये नकद, चांदी के सिक्के और कई कीमती पीतल के बर्तन व जेवरात चोरी हुए हैं। आरोप है कि एक पड़ोसी ने अंजाम दिया है, जो घटना के बाद से फरार है।अमरसिंह, जो तिगाई दत्तनगर गांव के निवासी हैं, मजदूरी करने के लिए घर पर ताला लगाकर बाहर गए हुए थे। 24 जनवरी 2026 की रात करीब 1:30 बजे, उनके पड़ोसी मेवाराम पुत्र लीलाधर ने घर के दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया।चोर ने घर में रखे सूटकेस से 20,000 हजार रुपये नकद, 42 चांदी के सिक्के, पांच पेंडल वाले मंगलसूत्र, ओम पेंडल, पैर की पायल, कान की लौंग और अन्य कपड़े चुरा लिए। इसके अतिरिक्त, 10 पीतल की बाल्टी, 8 फूल की थाली, 7 किलो का बटुआ, 12 गिलट के लोटे, 12 पीतल की कटोरी, 12 गिलास, 3 पीतल के चमचे और एक पीतल की पतीली सहित अन्य पीतल का सामान भी चोरी हुआ।अगली सुबह, 25 जनवरी 2026 को, अमरसिंह के बेटे अनिल कुमार बरेली से मजदूरी कर घर लौटे तो उन्होंने देखा कि घर के दरवाजे का ताला टूटा हुआ था और घर में तोड़फोड़ की गई थी। घर का सारा कीमती सामान गायब था। अनिल ने तुरंत अपने पिता को फोन पर घटना की सूचना दी।सूचना मिलते ही अमरसिंह अपने घर पहुंचे और अलीगंज थाना, जनपद बरेली में घटना की जानकारी दी पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है