अयोध्या फैजाबाद बार एसोसिएशन का वार्षिक चुनाव आज मतदान की शुरुआत सुबह 8:00 बजे हुई।मतदान प्रक्रिया शाम 4:00 बजे तक चलेगी।देर शाम चुनाव परिणाम आने की संभावना है।कुल 2478 अधिवक्ता मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं।चुनाव में कुल 45 प्रत्याशी मैदान में हैं।मतदान स्थल आचार्य नरेंद्र देव सभागार बनाया गया है।मतदाताओं की सुविधा के लिए कुल 32 मतदान बूथ बनाए गए हैं।अध्यक्ष पद के लिए 5, महामंत्री पद के लिए 8 और उपाध्यक्ष पद के लिए 6 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं।शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था.