अयोध्या बार एसोसिएशन वर्ष 2026 के चुनाव में तीसरी बार कालिका प्रसाद मिश्रा को जीत मिली । हर बार की तरह ही इस चर्चित चुनाव मे अधिवक्ता बंधुओं ने स्पष्ट रूप से अपने मनपसंद प्रत्याशियों का चयन किया और घोषित परिमाण के अनुसार अध्यक्ष पद के लिए सर्वाधिक पसंद उम्मीदवार के रूप मे पंडित कालिका प्रसाद 312 वोटों से विजयी हुए ।बताया जाता है कि महामंत्री पद के लिए शैलेन्द्र जायसवाल निर्वाचित हुए है । इसी कड़ी में उपाध्याय पद की दौड़ मे राजेश कुमार उपाध्याय निर्वाचित हुए और कोषाध्यक्ष पद पर अशोक कुमार द्विवेदी निर्वाचित हुए ।संयुक्त मंत्री पद के लिए मनोज कुमार ( प्रथम) एवं द्वितीय के लिए पीयूष मय निर्वाचित हुए ।कार्यकारिणी के लिए दुर्गा प्रसाद एवं पंकज कुमार एवं बद्री प्रसाद और अभय कुमार निर्वाचित घोषित हुए हैं।