India Times 7

Homeउत्तर प्रदेशफेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट वायरल करने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट वायरल करने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

रिपोर्ट भूदेव सिंह प्रेमी

बदायूँ। सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने वाले एक आरोपी को अलापुर पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामला ककराला कस्बे का है, जहाँ एक व्यक्ति ने फेसबुक पर प्रधानमंत्री के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी के साथ पाकिस्तान समर्थित पोस्ट साझा की थी।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. बृजेश कुमार सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराधियों के विरुद्ध विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। पुलिस ने आरोपी की पहचान लुकमान पुत्र वारिस अली (उम्र करीब 50 वर्ष), निवासी वार्ड नंबर 08, पटिया मोहल्ला, ककराला थाना अलापुर के रूप में की है।थाना अलापुर में आरोपी के खिलाफ मुकदमा संख्या 173/2025 अंतर्गत धारा 353(1)/356(2) बीएनएस में दर्ज किया गया है। साथ ही उसे बीएनएसएस की धारा 170/126/135 के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।पुलिस के अनुसार, आरोपी की फेसबुक पोस्ट समाज में तनाव फैलाने वाली और राष्ट्रीय अस्मिता के विरुद्ध थी, जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ़्तार किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular