रिपोर्ट अर्जुन दिवाकर
फरीदपुर (बरेली)।भारतीय किसान मजदूर यूनियन (राष्ट्रवादी) ने प्रस्तावित फिल्म “यादव जी की लव स्टोरी” पर आपत्ति जताते हुए उसके प्रदर्शन पर रोक लगाने की मांग की है। इस संबंध में संगठन के पदाधिकारियों ने उपजिलाधिकारी फरीदपुर के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।ज्ञापन में कहा गया है कि 27 फरवरी 2026 को रिलीज होने वाली बताई जा रही उक्त फिल्म यादव समाज की बहन-बेटियों की छवि को धूमिल करती है और इससे सामाजिक सौहार्द व राष्ट्रीय एकता प्रभावित हो सकती है। संगठन का आरोप है कि फिल्म की विषयवस्तु से समाज में वैमनस्य फैलने की आशंका है।संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष करन सिंह यादव समेत अन्य पदाधिकारियों ने मांग की है कि फिल्म की रिलीज से पूर्व इसकी जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाए और यदि आपत्तिजनक सामग्री हो तो उस पर तत्काल रोक लगाई जाए। ज्ञापन में यह भी चेतावनी दी गई है कि यदि प्रशासन द्वारा उचित कदम नहीं उठाया गया तो संगठन यादव समाज के साथ मिलकर धरना-प्रदर्शन करने को बाध्य होगा।प्रशासनिक अधिकारियों ने ज्ञापन प्राप्त कर उसे उच्चाधिकारियों तक प्रेषित करने का आश्वासन दिया है।रिपोर्टर अर्जुन दिवाकर संवाददाता बरेली