अयोध्या।फिल्म जगत के महानायक अमिताभ बच्चन ने राम नगरी अयोध्या में बड़ा निवेश किया है। रामनगरी अयोध्या में 2 साल में अमिताभ बच्चन का चौथा निवेश, जानकारी के अनुसार उन्होंने ‘द हाउस ऑफ अभिनंदन लोढ़ा’ से 2.67 एकड़ भूमि करीब ₹35 करोड़ में खरीदी है। इस जमीन की रजिस्ट्री शुक्रवार को पूरी हुई।बताया जा रहा है कि यह जमीन सरयू तट के पास विकसित हो रही लक्ज़री भूमि परियोजना के नजदीक स्थित है। इस पूरे लेनदेन की प्रक्रिया एबी कॉर्प लिमिटेड के प्रबंध निदेशक राजेश यादव के माध्यम से संपन्न कराई गई।राम मंदिर निर्माण के बाद अयोध्या में लगातार बढ़ रहे पर्यटन, बेहतर कनेक्टिविटी और तेजी से हो रहे इंफ्रास्ट्रक्चर विकास के कारण बड़े निवेशक और सेलिब्रिटीज भी यहां निवेश करने में रुचि दिखा रहे हैं। इसी कड़ी में अमिताभ बच्चन का यह निवेश भी काफी चर्चा में है।माना जा रहा है कि आने वाले समय में अयोध्या आध्यात्मिक ही नहीं बल्कि रियल एस्टेट निवेश का भी बड़ा केंद्र बनकर उभरेगा।