India Times 7

Homeशाहजहांपुरफर्जी सुरक्षाकर्मी बनकर आँखों में धूल झोंकता रहा

फर्जी सुरक्षाकर्मी बनकर आँखों में धूल झोंकता रहा

रिपोर्ट अशोक कुमार

शाहजहाँपुर । एक युवक का पुलिस की वर्दी पहनकर फर्जी सुरक्षाकर्मी बनने का सनसनीखेज मामला सामने आया है नवादा दरोबस्त गांव का रहने वाला रवि सिंह उर्फ आलोक कुमार सिंह एक भाजपा विधायक के करीबी की सुरक्षा करता था । रवि ने असली पुलिस वर्दी तैयार करवाकर गोट में तमंचा और वायरलेस लगाकर खूब धमाल मचाया । फोटो में वह व्यक्ति भी दिख रहा है जिसकी वह सुरक्षा करता था । कुछ तस्वीरें कार के अंदर की हैं एक फोटो जिले से बाहर का भी बताया जा रहा है जिसमें आरोपी वर्दी पहने जिले से बाहर घूम रहा है फोटो और वीडियो वायरल होने के बाद एसपी राजेश एस ने मामले को गंभीरता से लेकर खुदागंज थाना प्रभारी को जांच के निर्देश दिए । अब हल्का इंचार्ज ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है जानकारी के अनुसार, रवि सिंह लंबे समय से पुलिस वर्दी का जमकर दुरुपयोग कर रहा था । स्थानीय पुलिस को इसकी जानकारी होने के कोई कार्रवाई नहीं की गई । पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान अगर अन्य लोगों की संलिप्तता सामने आती है तो उनके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी । लेकिन सभी जानते हैं राजनेताओं के सरपरस्तों का कभी कुछ होता ही नही हैं दो चार दिन के हाय हल्ले , गदर के बाद सब मैनेज हो ही जाता है ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular