आशुतोष रावत अयोध्या
जीएसटी के डिप्टी कमिश्नर प्रशांत कुमार सिंह ने इस्तीफा लिया वापस। बीते दिनों शंकराचार्य मुद्दे पर नमक की दुहाई देकर सीएम योगी के समर्थन में जीएसटी के डिप्टी कमिश्नर प्रशांत कुमार सिंह ने दिया था इस्तीफा। त्यागपत्र देने के 2 घंटे बाद ही उन्हीं के सगे भाई ने इस मामले का भंडाफोड़ कर दिया कि डिप्टी कमिश्नर ने फर्जी विकलांग सर्टिफिकेट दिखाकर विकलांग कोटे से नौकरी हासिल की है, जिसकी जांच चल रही और जांच आखिरी स्टेज पर है। उसके बाद डिप्टी कमिश्नर मीडिया से बचने लगे और अवकाश पर चले गए। एक नाटकीय घटनाक्रम में आज उन्होंने इस्तीफा लिया वापस। सोमवार को पुनः संभालेंगे अपना कार्यभार।