India Times 7

Homeअयोध्याप्रधान प्रतिनिधि व सचिव के बीच विकास कार्यों के कमीशन को लेकर...

प्रधान प्रतिनिधि व सचिव के बीच विकास कार्यों के कमीशन को लेकर हुआ विवाद, दोनों पक्षों ने दी तहरीर

मिल्कीपुर/ अयोध्या( मंडल ब्यूरो गोपीनाथ रावत )इनायत नगर थाना क्षेत्र के पलिया मुतालके कुचेरा गांव के प्रधान प्रतिनिधि ने सचिव पर विकास कर्यों में कमीशन मांगने सहित अन्य गंभीर आरोप लगाए है। प्रधान प्रतिनिधि ने सचिव के खिलाफ पुलिस को शिकायती पत्र देते हुए मामले में प्रभावी कार्यवाही किए जाने की मांग की है।इनायत नगर थाना के पलिया मुतालके कुचेरा गांव के प्रधान प्रतिनिधि विजय सिंह ने शनिवार की देर शाम पुलिस को* *शिकायती पत्र देते हुए आरोप लगाया कि ग्राम पंचायत सचिव सूरज सिंह द्वारा ग्राम पंचायत के विकास कार्यों में भ्रष्टाचार व अवैध धन उगाही करने में हमेशा लगे रहते हैं। जिसका विरोध करने पर गांव के जनमानस के लिए आवश्यक जन्म, मृत्यु, परिवार रजिस्टर की नकल, राज्य वित्त व केन्द्रीय वित्त के पेमेंट आदि करने हेतु 12 प्रतिशत तथा जन्म व मृत्यु की रिपोर्ट लगाने हेतु एक हजार रूपए की मांग सचिव द्वारा की जा रही है। यही नहीं आम जनमानस से पैसा उगाही के लिए सचिव द्वारा एक निजी सचिव पवन को रखकर अवैध धन उगाही कर बंदर बांट करते हैं। जिसका विरोध करने पर ग्राम पंचायत के प्रमुख कार्य न करने, गाली-गलौज व अभद्र भाषा का प्रयोग सचिव सूरज सिंह द्वारा किया जाता है। जिससे ग्रामीणों को आए दिन ब्लॉक का चक्कर लगाना पड़ता है लेकिन उनका कार्य नहीं हो रहा है।वही ग्राम पंचायत सचिव सूरज सिंह निवासी बेतौली रूदौली जिला अयोध्या ने पुलिस को दी गई शिकायती पत्र में बताया कि शनिवार की शाम को ब्लाक मुख्यालय स्थित सह आवास में बैठ कर शासकीय कार्य निपटा रहा था। थोड़ी देर के लिए कक्ष से बाहर निकला तभी प्रधान पति विजय सिंह के साथ प्रेम व उनके तीन-चार अन्य सहयोगी आए और एक राय होकर तेज बहादुर के खेत से पतिहार बाग तक बिना निर्माण कराए ही चेक मार्ग का फर्जी भुगतान करने का दबाव बनाने लगे। सचिव का आरोप है कि विरोध करने पर उक्त लोगों द्वारा गाली-गलौज करते हुए उन्हें मारा-पीटा गया। बचाव में दौड़ उनके ड्राइवर धर्मेंद्र को जाति सूचक शब्दों से अपमानित करते हुए उक्त लोगों द्वारा उन्हें भी मारा पीटा गया। साथ ही साथ कक्ष में रखा सरकारी अभिलेख व कागजात को भी फाड़ दिया गया है। प्रभारी निरीक्षक देवेन्द्र पाण्डेय ने बताया दोनों पक्षों से तहरीर मिली है, जांचोपरांत सत्यता के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular