India Times 7

Homeहरिद्वारपूर्व राज्य मंत्री रविन्द्र सिंह आनंद ने आपदा प्रभावित किसानों और ग्रामीणों...

पूर्व राज्य मंत्री रविन्द्र सिंह आनंद ने आपदा प्रभावित किसानों और ग्रामीणों के बिजली बकाया बिल माफ करने की सरकार से मांग की

मोनी सैनी की खास रिपोर्ट

किसानों और ग्रामीणों की अनदेखी अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी -रविन्द्र सिंह आनंद

लक्सर (हरिद्वार) पूर्व राज्य मंत्री रविन्द्र सिंह आनंद ने आपदा प्रभावित किसानों और ग्रामीणों के बिजली बकाया बिल माफ करने की सरकार से मांग की, पूर्व राज्य मंत्री रविंद्र सिंह आनंद ने लक्सर में एक होटल में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आपदा प्रभावित किसानों और ग्रामीणों उपभोक्ताओं के बकाया बिल माफ करने की सरकार से तत्काल मांग की l
पूर्व राज्य मंत्री रविंद्र सिंह आनंद ने लक्सर में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में किसानों एवं ग्रामीणों के बिजली के बिलों एवं बकाया बिलों को माफ किए जाने को लेकर सरकार से छूट की गुहार लगाई lउन्होंने कहा कि इस वर्ष अतिवृष्टि एवं बाढ़ जैसी स्थिति में किसानों का बहुत नुकसान हुआ है और प्रदेश सरकार ने उनकी कोई सुध नहीं ली है उन्होंने प्रदेश सरकार पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि किसानों और ग्रामीणों की अनदेखी अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सरकार से आपदा प्रभावित किसानों एवं ग्रामीण उपभोक्ताओं के बिजली बिल तत्काल माफ करने की कड़ी मांग की lरविंद्र सिंह आनंद ने कहा कि इस वर्ष पूरे उत्तराखंड में प्राकृतिक आपदाओं ने भारी तबाही मचाई है। किसानों की फसलें नष्ट हो गईं पशुधन प्रभावित हुआ और ग्रामीण परिवारों की आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर हो चुकी है। ऐसी परिस्थिति में गरीब जनता से बिजली बिल वसूली करना अमानवीय है lआपदा प्रभावित क्षेत्रों के किसानों और ग्रामीणों के बिजली बिलों में विशेष छूट दी जाए। साथ ही गंगा नदी से लगे गांव जिसमें लक्सर और खानपुर के सभी क्षेत्र अत्यधिक एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे l

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular