India Times 7

Homeअयोध्यापूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री के पुण्यतिथि पर कांग्रेस नेताओं ने...

पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री के पुण्यतिथि पर कांग्रेस नेताओं ने चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किये

अयोध्या रिपोर्ट गोपीनाथ रावत- भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री के पुण्यतिथि पर कांग्रेस नेताओं ने कांग्रेस कार्यालय कमला नेहरू भवन पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।इस अवसर पर गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष वेद सिंह कमल तथा संचालन जिला प्रवक्ता सुनील कृष्ण गौतम ने किया।अध्यक्षता कर रहे महानगर अध्यक्ष वेद सिंह कमल ने स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री को याद करते हुए कहा शास्त्री जी सादगी और विनम्रता की मिसाल थे। उनका संपूर्ण जीवन इस देश के लिए समर्पित रहा। पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह ने कहा स्वराज के प्रति उनका दर्शन, संकल्प तथा राष्ट्र निर्माण के लिए उनके प्रयासों हेतु यह देश उनका सदैव कृतज्ञ रहेगा तथा राष्ट्र निर्माण के लिए उनके आदर्श सदैव हमारा मार्गदर्शन करते रहेंगे। संचालन कर रहे जिला प्रवक्ता सुनील कृष्ण गौतम ने देश के द्वितीय प्रधानमंत्री, भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री कि पुण्यतिथि पर उनको याद करते हुए कहा किजय जवान, जय किसान नारा देकर उन्होंने राष्ट्र को एक नई दिशा दिया। उनके विचार सदैव प्रेरणा दायक रहेंगे।इस अवसर पर प्रमुख रूप से युवक कांग्रेस के जिला अध्यक्ष रामेंद्र त्रिपाठी सेवादल महानगर अध्यक्ष बसंत मिश्रा सतीश सिंह सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सुरेंद्र प्रताप सिंह सैनिक, प्रवीण श्रीवास्तव, उमेश उपाध्याय, कविंद्र साहनी, राजकुमार पांडे आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular