India Times 7

Homeमैनपुरीपूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयन्ती जिला कांग्रेस कार्यालय पर...

पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयन्ती जिला कांग्रेस कार्यालय पर मनाई गई

मैनपुरी– प्रदेश कांग्रेस निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी मैनपुरी द्वारा भारत की पूर्व प्रथम महिला प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरागांधी की जयन्ती जिला कांग्रेस कार्यालय मंडी धर्मदास स्थित जिलाध्यक्ष गोपाल कुलश्रेष्ठ की अध्यक्षता में मनाई गई।जिलाध्यक्ष गोपाल कुलश्रेष्ठ ने कहा कि देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री स्व इंद्रा गांधी अपनी दृढ़ संकल्प ,ठोस निर्णय,कभी न झुकने बाली अमेरिका जैसे देशों को झुकाने बाली लौह महिला के नाम से जानी गयी। जिन्होंने पाकिस्तान के दो टुकड़े कर बांग्लादेश को बनाने का कार्य किया और पाकिस्तान के 93000 सैनिकों को आत्मसमर्पण करने पर मजबूर किया।इस कार्यक्रम में वरिष्ठ उपाध्यक्ष रमेश चंद्र वर्मा, अनुपम शाक्य (pcc), डा नवीन शर्मा(जिलाकोषाध्यक्ष), चंद्र प्रकाश दुवे (जिला उपाध्यक्ष), भीमसेन कठेरिया (जिलाउपाध्यक्ष) , नकुल शाक्य (जिला महासचिव), सरफ़राज़ सिद्दीकी(जिला महासचिव),वाजिफ सिद्दीकी (जिलामहासचिव) ,अजीत यादव (प्रतियाशी जिला पंचायत), शैलेन्द्र सक्सेना(जिलासचिव) ,अमित वर्मा (जिलामहासचिव) आदि जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular