मैनपुरी- सुदिती ग्लोबल एकेडमी, मैनपुरी में पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस को समर्पित एक विशेष आयोजन किया गया। इस दिन को विद्यालय में अत्यंत उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। प्रातःकालीन प्रार्थना सभा के दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. राम मोहन ने श्री अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके विचारों और आदर्शों को साझा किया। उन्होंने अटल जी की प्रसिद्ध कविता आओ फिर से दिया जलाएं३ का सस्वर पाठ किया, जिसने सभा में उपस्थित सभी विद्यार्थियों और शिक्षकों को प्रेरित किया।डॉ. राम मोहन ने कहा, श्री अटल बिहारी वाजपेयी न केवल एक कुशल राजनेता थे, बल्कि एक महान कवि, विचारक और प्रेरणादायक व्यक्तित्व भी थे। उनका जीवन हमें यह सिखाता है कि कठिन से कठिन परिस्थितियों में भी हमें अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहना चाहिए। उन्होंने अटल जी के जीयन के प्रमुख पहलुओं, जैसे उनकी संघर्षशीलता, राष्ट्रभक्ति और काव्य-लेखन की अद्भुत प्रतिभा का वर्णन किया। यह विद्यार्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण सीख का अवसर बना।अटल जी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में विद्यार्थियों ने भी अपनी प्रस्तुति दी। कई विद्यार्थियों ने उनकी कविताओं का पाठ किया और उनके विचारों को अपने भाषणों के माध्यम से प्रस्तुत किया। विद्यार्थियों ने अटल जी की कविताओं के माध्यम से उनकी भावना और विचारों को जीवंत किया। एक छात्र ने कहा, अटल जी की कविताएं केवल शब्द नहीं है. ये हमारे जीवन को नई दिशा और प्रेरणा देने वाली होती है।कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने अपने उद्बोधनों में श्री अटल बिहारी वाजपेयी के महान कार्यों और देश के प्रति उनके योगदान को याद किया। उनकी कविताओं और विचारों ने कार्यक्रम को एक अद्वितीय गरिमा प्रदान की।कार्यक्रम के दूसरे भाग में प्रधानाचार्य डॉ. राम मोहन ने सभी छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों को क्रिसमस की हार्दिक शुभकामनाएं दी। उन्होंने यीशु मसीह के जीवन और उनके संदेशों पर चर्चा करते हुए कहा, यीशु मसीह ने हमें प्रेम, करुणा औरसेवा का महत्व समझाया है। उनका जीवन हमें यह सिखाता है कि हमें हर व्यक्ति के प्रति सहानुभूति और दया रखनी चाहिए।डॉ. राम मोहन ने छात्रों से अपील की कि ये यीशु मसीह के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाएं और अपने परिवार, समाज और देश के लिए एक सच्चे नागरिक बनें। क्रिसमस न केवल एक उत्सव है, बल्कि यह मानवता, भाईचारे और शांति का संदेश भी है। हमें इसे अपने जीवन में उतारना चाहिए, उन्होंने कहा।इस अवसर पर विद्यालय के छात्रों ने विभिन्न प्रस्तुतियां भी दी। पूरा विद्यालय परिसर उत्सव के माहौल से सराबोर था। शिक्षको ने भी इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त किए और विद्यार्थियों को प्रेरित किया। विद्यालय के अन्य कर्मचारियों ने भी आयोजन में सक्रिय योगदान दिया।इस विशेष आयोजन ने छात्रों और शिक्षकों को एक साथ आने और महान व्यक्तित्वों के आदर्शों को आत्मसात करने का अवसर दिया। यह कार्यक्रम एकता, सांस्कृतिक धरोहर और प्रेरणा का प्रतीक बना। विद्यार्थियों ने इस आयोजन से न केवल शिक्षा ली, बल्कि महान विचारों को भी समझने का अवसर प्राप्त किया।प्रधानाचार्य डॉ. राम मोहन ने अंत में सभी का धन्यवाद करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों को अपने इतिहास और संस्कृति से जोड़े रखने में सहायक होते हैं।सुदिती ग्लोबल एकेडमी में आयोजित यह कार्यक्रम सभी के लिए अविस्मरणीय बन गया। अटल जी के विचार और यीशु मसीह का संदेश छात्रों के जीवन में प्रेरणा के रूप में कार्य करेगा। विद्यालय ने इस आयोजन के माध्यम से न केवल सास्कृ तिक धरोहर को संरक्षित किया, बल्कि छात्रों के सर्वांगीण विकास की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया।
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिवस एवं क्रिसमस धूमधाम से मनाया
Sourceरिपोर्ट अवनीश कुमार