मोनी सैनी की रिपोर्ट
रुड़की मंगलोर विधानसभा से पूर्व प्रत्याशी कैबिनेट मंत्री करतार सिंह भडाना ने किया मंडावली के लोगों का सम्मान किया। रुड़की के मंगलोर विधानसभा के ग्राम मंडावली से आए ग्राम वासियों का अपने स्थित अपने कार्यालय पर हरियाणा के पूर्व कैबिनेट मंत्री करतार सिंह भडाना सम्मान समारोह का आयोजन किया जिसमें ग्राम मंडावली के लोग सम्मानित रहे मंगलवार को दिल्ली हरिद्वार रोड पर अपने कार्यालय पर सम्मान समारोह का आयोजन किया इस दौरान उन्होंने ग्राम मंडावली के लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हरिद्वार की जनता पर उनके पिछले जन्म का कोई कर्ज बताया है जिसके चलते वह 3 सालों से जनता की सेवा में लगे हुए हैं और उन्हें उम्मीद है कि इस बार यहां की जनता का प्यार उन्हें जरूर मिलेगा करतार सिंह भडाना ने यह भी जाहिर किया कि मंगलोर की जनता की वोट के लिए नहीं बल्कि प्यार के लिए भूखा हूं मैं। इसी के चलते वह लोगों की सेवा में लगे हुए हैं। आज भी उन्होंने लोगों को सम्मानित किया और उन्हें भी उनका भरपूर सहयोग मिला इस अवसर पर सतपाल प्रजापति, इंद्रपाल अध्यापक , राजपाल, सोमवीर, मोनू चौधरी, विकास सोनीवाल, शुभम कश्यप ,बिट्टू कश्यप, निक्की राम ,पंकज। आदि ग्रामवासी स्थित रहे। मंडावली कैसे ग्राम वासियों ने यह भी कहा कि करतार सिंह भडाना मंगलौर की विधानसभा में जब से आए हैं तब से हम लोग उनके साथ हैं और आने वाली 2027 के चुनाव में भीहम उनके साथ रहेंगे।