India Times 7

Homeहरिद्वारपूर्व कैबिनेट मंत्री करतार सिंह बढ़ाना ने कैंप कार्यालय पर ...

पूर्व कैबिनेट मंत्री करतार सिंह बढ़ाना ने कैंप कार्यालय पर जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया

मोनी सैनी की खास रिपोर्ट

हरिद्वार नारसन स्थित कैंप कार्यालय में मंगलौर की जनता से पूर्व कैबिनेट मंत्री करतार सिंह बढ़ाना बोले—मुझे बेटा या भाई समझकर मौका देंनारसन स्थित अपने कैंप कार्यालय में आज पूर्व कैबिनेट मंत्री करतार सिंह बढ़ाना ने जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में क्षेत्र के सैकड़ों ग्रामीणों, बुजुर्गों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में पहुंचकर अपनी-अपनी समस्याएं रखीं। जनसंवाद के दौरान लोगों ने सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार से जुड़ी समस्याएं करतार सिंह बढ़ाना के समक्ष रखीं, जिनके समाधान का उन्होंने आश्वासन दिया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए करतार सिंह बढ़ाना ने भावुक अंदाज में कहा कि वह जनता से वोट नहीं, बल्कि रिश्ता बनाने आए हैं। उन्होंने कहा, “मुझे अपना बेटा या बड़ा भाई समझकर वोट देना। कोई चाहता है कि उसका भाई विधायक बने, कोई चाहता है कि उसका बेटा विधायक बने। मैं सभी बुजुर्गों का बेटा हूं। जो काम सगा भाई भी नहीं कर पाता, वह मैं आपके लिए करूंगा। मैं इंसाफ करूंगा, बेइमानी नहीं करूंगा। न जात की राजनीति करूंगा, न पात की और न ही धर्म की। मैं सिर्फ अच्छाई और सेवा की राजनीति करूंगा।”करतार सिंह बढ़ाना ने कहा कि जिन लोगों ने आकर उनका मान-सम्मान बढ़ाया है, उसके लिए वह परमात्मा से दुआ करते हैं कि उनके हल्के को सबसे ज्यादा तरक्की मिले। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जिसका हक होगा, उसी को उसका अधिकार दिलाया जाएगा और जो सक्षम नहीं होगा, उसके लिए वह खुद आगे बढ़कर काम करेंगे। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति चाहता है कि उसका अपना विधायक हो, इसलिए जनता उन्हें भी अपने परिवार का सदस्य समझे।मंगलौर विधानसभा क्षेत्र की जनता के लिए अपनी प्रतिबद्धता जताते हुए उन्होंने कहा, “मंगलौर की जनता के लिए जितना भी कर सकता हूं, करूंगा। एक बार मुझे मौका देकर देखिए।” उन्होंने कहा कि उनका काम सेवा करना है और वह लगातार सेवा के मार्ग पर आगे बढ़ रहे हैं। अपने दोनों गांवों से आए लोगों का उन्होंने दिल की गहराइयों से स्वागत किया और कहा कि मंगलौर की जनता ने जो प्यार उन्हें दिया है, उसके लिए वह जीवन भर आभारी रहेंगे।करतार सिंह बढ़ाना ने कहा कि लोग वोट मांगने आते हैं, लेकिन वह प्यार मांगने आए हैं। उन्होंने अपील की कि जनता का प्यार कम न हो, चाहे सजा दे दें, लेकिन प्यार से वंचित न करें। नववर्ष के अवसर पर उन्होंने सभी के जीवन में खुशहाली और तरक्की की कामना की। कार्यक्रम में सैकड़ों ग्रामीणों के साथ बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे,

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular