मोनी सैनी की खास रिपोर्ट
हरिद्वार पूर्व केबिनेट मंत्री करतार सिंह भड़ाना ने गुरुकुल नारसन स्थित राजा महेंद्र प्रताप स्कूल में छात्र-छात्राओं को सर्दी से बचाव हेतु जर्सी वितरित की। उन्होंने कहा कि कड़ाके की ठंड में कई बच्चे ऐसे हैं, जिन्हें गर्म कपड़े उपलब्ध नहीं हो पाते, इसी भावना से यह पहल की गई। इसके पश्चात उन्होंने अपने कार्यालय पर पिरपुरा व नसीरपुर गाँव के लोगों को आमंत्रित कर उनके सहयोग के लिए धन्यवाद दिया और उन्हें सम्मानित किया। मंगलौर से बसपा नेता मोंटी के आरएलडी में शामिल होने पर भड़ाना ने कहा कि किस्मत में जो लिखा होता है, ,,,,उसे कोई नहीं रोक सकता।,,,,,,, करतार सिंह भडाना ने कहा कि मेरी भाजपा पार्टी किसी के साथ गठबंधन करती है तो हमारे फूल के निशान को और मजबूती मिलेगी ,,,,,,,, और करतार सिंह भडाना ने कहा कि विधानसभा के ग्रामीणों को अपने कार्यालय पर इसलिए बुलाता हु ताकि वह लोग अपने मन की बात मुझसे शेयर कर सके करतार सिंह भडाना ने अपने भाषण में कहा कि जिस तरह उपचुनाव में आप सभी ने मेरा सहयोग किया है मैं आपका दिल से धन्यवाद करता हूं और सभी से उम्मीद करता हूं कि आने वाली 2027 विधानसभा के चुनाव में भी मुझे आप सभी का सहयोग मिलेगा,,,,,,,, नारसन से ,, कैमरामैन सुनील कुमार