रिपोर्ट वैभव गुप्ता
बदायूं पूजा राणा हत्याकांड: बरामदगी के दौरान आरोपी ने पुलिस पर झोंकी गोली, जवाबी कार्रवाई में पैर में लगी गोलीबरेली में सनसनी: पुलिस कस्टडी से भागने की कोशिश में हत्याकांड का आरोपी घायल, तमंचा बरामदबरेली। इवेंट मैनेजर पूजा राणा हत्याकांड में गिरफ्तार आरोपी विमल कुमार ने पुलिस कस्टडी में रहते हुए फरार होने का प्रयास किया। स्कूटी और मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए ले जाते समय आरोपी ने अचानक पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली उसके दाहिने पैर में लगी, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा।शुक्रवार को बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र स्थित बीडीए रामगंगा कॉलोनी में पुलिस टीम आरोपी को मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए लेकर पहुंची थी। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने एक स्थान बताकर टीम को वहां ले गया और मौके का फायदा उठाते हुए पहले से छुपाकर रखे गए लोडेड तमंचे से अचानक फायर कर दिया।इलाके में मचा हड़कंपफायरिंग की आवाज सुनते ही आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आरोपी मौके से भागने की कोशिश करने लगा। स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लग गई। घायल अवस्था में उसे दबोच लिया गया।हथियार व कारतूस बरामदमुठभेड़ के बाद आरोपी के पास से एक अवैध तमंचा और 315 बोर का खोखा कारतूस बरामद किया गया। मौके पर फील्ड यूनिट को बुलाकर साक्ष्य संकलन कराया गया। घायल आरोपी को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।कस्टडी में भी नहीं बदला रवैयापूजा राणा हत्याकांड पहले ही जिले में चर्चा का विषय बना हुआ था। अब पुलिस कस्टडी में आरोपी द्वारा फायरिंग और फरारी की कोशिश ने मामले को और गंभीर बना दिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।