India Times 7

Homeमैनपुरीपुलिस ने दो वारंटी किए गिरफ्तार

पुलिस ने दो वारंटी किए गिरफ्तार

मैनपुरी- पुलिस ने न्यायालय के आदेशानुसार दो दहेज एक्ट में वारंटी को गिरफ्तार कर भेजा न्यायालय के समक्ष। मैनपुरी के कुरावली क्षेत्र ग्राम चांदपुर में बीते दिनों एक विवाहिता ने फासी के फंदे से लटक कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली थी। जिसकी तहरीर देते हुए उसके पिता ने ससुरालजनो की शिकायत कर पुलिस को बताया कि महिला का विवाह औछा क्षेत्र के अचलपुर में हुआ था, अतरिक्त दहेज की मांग करते हुए विवाहिता को उसके ससुरालजनो ने घर से निकाल दिया था। जिससे परेशान हो कर विवाहिता ने अपने मायके में जान दे दी। मामले की तहरीर के आधार पर कुरावली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु छापामारी शुरू कर दी थी। जिस पर अभियुक्तों को न्यायालय द्वारा वारंटी भी जारी कर दिया गया। न्यायालय के आदेश का पालन करते हुए मुखबिर की सूचना पर दो अभियुक्त रामस्वरूप पुत्र कुवरपाल (ससुर) और किरन देवी पत्नी रामस्वरूप (सास) को गिरफ्तार कर लिया गया। जिसके बाद लिखा पढ़ी करते हुए कुरावली पुलिस ने न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular