संवाददाता -स्टेट हेड ब्यूरो चीफ भूदेव प्रेमी
बदायूं: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक SSP_BDN के निर्देशन में जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना_दातागंज पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने दुष्कर्म के एक मामले में वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में विधिक कार्यवाही करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अपराधियों के खिलाफ इस तरह की कठोर कार्रवाई लगातार जारी रहेगी, जिससे कानून-व्यवस्था बनाए रखने में मदद मिलेगी।