संवाददाता – भूदेव प्रेमी की रिपोर्ट
बदायूँ: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. बृजेश कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में बदायूँ साइबर सेल व साइबर थाना की संयुक्त पुलिस टीम ने एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। ऑनलाइन ठगी के शिकार पीड़ितों को राहत देते हुए टीम ने 2 लाख 52 हजार रुपये की राशि उनके बैंक खातों में सफलतापूर्वक वापस कराई है पुलिस की इस कार्यवाही से पीड़ितों में जहां राहत की भावना है, वहीं आम जनता में साइबर अपराध के खिलाफ भरोसा भी बढ़ा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने टीम को सराहना करते हुए भविष्य में भी इसी तत्परता से कार्य करने के निर्देश दिए हैं। पुलिस लगातार साइबर ठगों के खिलाफ मुहिम चला रही है और आम नागरिकों से अपील कर रही है कि वे किसी भी अज्ञात लिंक या कॉल के माध्यम से अपनी निजी जानकारी साझा