रिपोर्ट भूदेव सिंह प्रेमी
बदायूं।थाना उघैती क्षेत्र में व्यापारी के साथ मारपीट कर 2 लाख रुपये की लूट की वारदात को अंजाम देने वाले शातिर अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी बिल्सी के नेतृत्व में की गई।पुलिस के अनुसार, दिनांक 10 मई 2025 को व्यापारी के साथ मारपीट कर उसे गंभीर रूप से घायल किया गया था और उससे दो लाख रुपये की नगदी लूट ली गई थी। इस संबंध में थाना उघैती पर मु0अ0सं0 67/25 धारा 126(2)/309(4)(6)/317(2) बीएनएस के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया था।मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आज 15 मई को अभियुक्त सुरेन्द्र यादव पुत्र जयपाल सिंह निवासी ग्राम कोठा, थाना उघैती को ग्राम सकतपुर जाने वाले रास्ते से दबोच लिया। पुलिस ने उसके पास से घटना में प्रयुक्त ईको स्पोर्ट कार, दो लाठी, एक लोहे की रॉड तथा लूट की रकम में से ₹25,840 बरामद किए हैं।अभियुक्त का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है, जिसमें वर्ष 2014 में पंजीकृत मारपीट व धमकी का एक मुकदमा भी शामिल है। पुलिस द्वारा आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।(संवाददाता: भूदेव प्रेमी, इंडिया टाइम 7 न्यूज़)